थाना समाधान दिवस में राजस्व मामलों की रही भरमार, त्वरित निस्तारण के निर्देश
द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शनिवार को शोहरतगढ़ थाना परिसर में एसडीएम विवेकानंद मिश्रा व सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर भी सतर्क नजर रखना आवश्यक है, जिससे वे बड़ी घटनाओं का रूप न ले सकें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि शोहरतगढ़ पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, प्रभाकर यादव, दिनेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।




























1 thought on “शोहरतगढ़ एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन”
https://shorturl.fm/EOTK5