द खबर टाइम्स / श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस द्वारा कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च आयोजित हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान सीओ मयंक द्विवेदी ने शोहरतगढ़ कस्बा, भारत माता चौक, सब्जी मंडी, पुलिस पिकेट सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।इस मौके पर शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे।




























