शोहरतगढ़- कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में वार्षिकोत्सव व अंकपत्र वितरण समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स / श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामकिसन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।


मुख्य अतिथि डॉ. पवन मिश्रा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही स्वच्छता व अनुशासन को बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।

विशिष्ट अतिथि जफर आलम ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और छात्र-छात्राएं लगन, मेहनत व अनुशासन से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने निरंतर प्रयास और ईमानदारी से अध्ययन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को शिवशक्ति शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, घनश्याम शुक्ला, बालचंद, अर्पित पटेल, राजेश चौरसिया, अमित श्रीवास्तव, अभिनेश गौड़, विजय बहादुर, कुमारी रीता, रामकुमार, मनोज गिरी, शाहरुख खान, सुभाष यादव, घरभरन समेत कई लोग उपस्थित रहे।

3 thoughts on “शोहरतगढ़- कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में वार्षिकोत्सव व अंकपत्र वितरण समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर”

Leave a Comment

और पढ़ें