शोहरतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव की अध्यक्षता में 25.75 करोड़ का बजट पास, कहा- नाली, सड़क, आरओ प्लांट और 400 से अधिक सोलर लाइट सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • https://www.facebook.com/share/v/1HtPkQZAqm/
  • एडीओ पंचायत कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों की स्थिति में भी हुआ सुधार- इंजी. अमित यादव 
  • बदलते भारत में बेहद महत्वपूर्ण है ग्राम पंचायतों की भूमिका – डॉ. पवन मिश्रा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शनिवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 25.75 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। पारित बजट में मनरेगा (जी.राम.जी. योजना) से 18.76 करोड़ रुपये, राज्य वित्त आयोग से 4 करोड़ रुपये तथा केंद्रीय वित्त आयोग से 3 करोड़ रुपये शामिल हैं। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव ने बताया कि उनके कार्यकाल में ब्लॉक परिसर का विकास, नाली एवं सड़क निर्माण, विद्यालयों में शुद्ध पेयजल हेतु आरओ प्लांट की स्थापना तथा 400 से अधिक सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य कराए गए हैं। साथ ही एडीओ पंचायत कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों की स्थिति में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया है।

एमएलसी प्रतिनिधि एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायतों की भूमिका बदलते भारत में बेहद महत्वपूर्ण है और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य इसी स्तर से संभव हो रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/18Y2TFDrYm/

खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक में 786 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं, जो ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने नवीन शासनादेश के तहत आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड की मान्यता समाप्त होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब आयु प्रमाण के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल या जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

बैठक में एडीओ पंचायत संजय पटेल ने शौचालय निर्माण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुशवाहा ने मनरेगा, पशु विभाग के शनि चौधरी ने टीकाकरण एवं नंदिनी कृषक योजना, तथा एडीओ एजी राजीव सिंह ने पीएम किसान, कृषि यंत्रीकरण और पीएम कुसुम योजना की जानकारी दी।

प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम एवं अन्य वक्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की सराहना करते हुए विकास कार्यों को सराहनीय बताया। वहीं लोकसभा प्रभारी नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

https://www.facebook.com/share/v/1AoQ7FXHzD/

बैठक को सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, प्रधान संगठन पदाधिकारी सुनील सिंह (रिंकू) अवनिंद चौधरी, शिव शंकर चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।

बैठक के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता के हित में कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम यादव ने किया।

बैठक में किसान यूनियन पदाधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय को सौपा ज्ञापन- क्षेत्र पंचायत की बैठक में किसान यूनियन के फागू गुप्ता ने सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय को सांसद जगदम्बिका पाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है। सौंपे ज्ञापन में उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मादरहना उर्फ़ दत्तपुर में जल निकासी समस्या, शोहरतगढ़ में बीज गोदाम की स्थापना, स्वास्थ्य उपकेंद्र का जीर्णोद्धार, आवास की मांग सहित महली में हैंडपम्प की मांग की है।

इस दौरान सचिव लाल चन्द चौधरी, सचिव राम स्वरुप गुप्ता, सचिव कामेश्वर मिश्रा, सचिव राम सिंह, सचिव कुंवर कन्नौजिया, सचिव निशा श्रीवास्तव, सचिव अजय भारतीया, सचिव सन्दीप सरोज, सचिव गौरव श्रीवास्तव, लिपिक मुस्ताक अहमद, लिपिक राकेश कुमार गौड़, जेई पीयूष मिश्रा, जेई राजू शाह, सुकदेव, ओमप्रकाश यादव, सर्वजीत यादव, शेषराम गुप्ता, दृगराज पाण्डेय, फूल चन्द, तीरथ गौरी, कमलेश दूबे, अब्दुल अज़ीज़ राजेंद्र पाल, शिव शंकर चौधरी, रामदास, ज्ञानदास, अवनिंद्रा चौधरी, राम प्रसाद, शिवलाल, उमेश यादव, प्रमोद यादव, विकास गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

3 thoughts on “शोहरतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव की अध्यक्षता में 25.75 करोड़ का बजट पास, कहा- नाली, सड़क, आरओ प्लांट और 400 से अधिक सोलर लाइट सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी”

Leave a Comment

और पढ़ें