शोहरतगढ़- रामनवमी पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/VroRtf6Nsgs?si=lc83DvHoTPOd9SLb

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

चैत्र रामनवमी के अवसर पर शोहरतगढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया। दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम के प्राकट्य के साथ ही मंदिरों में शंख, घंटा और घड़ियाल की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की और “दशरथ के घर नंद भयो, जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा वातावरण राममय हो गया। हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।


नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, श्रीराधाकृष्ण मंदिर, शिवबाबा मंदिर एवं डोई श्रीराम जानकी मंदिर में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुजारी सत्यप्रकाश शुक्ला और टिल्लू शर्मा द्वारा भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीराम का प्राकट्य कराया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आराधना करते हुए हनुमान जी की पूजा की और श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आरती कर प्रसाद वितरण किया।


इस दौरान प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, शिवपूजन वर्मा (भोलेनाथ), अध्यक्ष नंदू गौड़, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, किशोरी लाल गुप्ता, कन्हैया लाल कसौधन, अनूप कसौधन, शैलेन्द्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, दिलीप वर्मा, राजकुमार मोदनवाल, महावीर वर्मा, राममिलन चौधरी, सर्वेश खेतान, दद्दू तिवारी, पिंकू त्रिपाठी, रुपेश वर्मा, रिंकू वर्मा, अशोक दूबे, टिंकू वर्मा, राजू मद्धेशिया, नीलू रूंगटा, कौशल उमर, धर्मेंद्र अग्रहरि, बीरेंद्र गौड़, अनूप गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी से जुटे रहे।

https://www.facebook.com/share/r/1NGRQHcGfe/

1 thought on “शोहरतगढ़- रामनवमी पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़”

  1. Pingback: hello world

Leave a Comment

और पढ़ें