डीजल-पेट्रोल संकट पर छात्र नेता अतुल कुमार शुक्ला का हमला, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/R8HXkqgdk7I

द खबर टाइम्स/दिनेश कुमार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार शुक्ला ने जिला प्रशासन व सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं। अतुल कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार खुद लोगों में पैनिक की स्थिति पैदा कर रही है। उनका कहना था कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए बयानों से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। यदि ऐसे बयान नहीं दिए जाते तो लोग घबराहट में आकर पेट्रोल-डीजल के लिए कतारों में न लगते।


उन्होंने आगे कहा कि यदि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति बनी रहती, तो लोगों को लाइन लगाने की नौबत नहीं आती। खासतौर पर किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां खेती-किसानी के लिए डीजल की आवश्यकता अनिवार्य है। पंपसेट को पेट्रोल पंप तक ले जाना संभव नहीं होता, ऐसे में किसानों को डिब्बों में डीजल लेना मजबूरी होती है। इस पर रोक लगाए जाने से किसानों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होने के दावे किए गए थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में उन्हें राहत मिलने के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतुल कुमार शुक्ला ने जिला प्रशासन से किसानों के हित में निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही गैस एजेंसियों की वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए पारदर्शिता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही है।

https://www.facebook.com/share/v/1Ao1w6HHT6/

Leave a Comment

और पढ़ें