आकांक्षा जनपद सिद्धार्थनगर में परिषदीय विद्यालय में पहला विज्ञान तकनीकी अभियांत्रिकी गणित (स्टेम) प्रयोगशाला स्थापित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
सिद्धार्थनगर

जनपद के 3 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (खेसरहा, शोहरतगढ़ और खुनियाव) एवं परिषदीय विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेलबेनवा, खुनियाव में विज्ञान तकनीकी अभियांत्रिकी गणित प्रयोगशाला की स्थापना स्माइल फाउंडेशन ने बेसिक शिक्षा विभाग, सिद्धार्थनगर और स्केचर के सहयोग से किया। जिसमें बालिकाओं को किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया जाएगा।

इस प्रयोगशाला में विषय संबंधित विभिन्न प्रकार के उपकरणों की व्यस्था को किया गया। ग्रामीण परिवेश के लिए यह लैब वर्तमान परिवेश में आत्म निर्भर एवं प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा के लिए वरदान साबित होगा। इस प्रयोगशाला के बनने से लगभग 600 बच्चे लाभान्वित होंगे। सिद्धार्थनगर में परिषदीय विद्यालय के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेलबेनवा, खुनियांव में जिले का पहला स्टेम लैब स्थापित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें