बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना, BDO कों सम्बोधित ADO (Ag) को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • https://youtu.be/IV9RiGQIxZ8
  • मानदेय भुगतान न होने पर रोजगार सेवकों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शोहरतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी चंद्र भूषण तिवारी को ज्ञापन सौंपकर 31 मार्च 2026 तक बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

सोमवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार सेवक संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने बीडीओ चंद्र भूषण तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम रोजगार सेवक विभागीय कार्यों के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पूरी निष्ठा से भागीदारी निभाते हैं। इसके बावजूद बीते छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। रोजगार सेवकों ने कहा कि मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने के बावजूद अब उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक तत्काल बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि समय से भुगतान नहीं हुआ तो रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

https://youtu.be/IV9RiGQIxZ8

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूबे, राम रक्षा, चंद्रावती, मीरा देवी, पार्वती देवी, अनीता चौहान, रामपाल चौधरी, शिवनारायण, रामलगन, मोहम्मद शमी, संतोष कुमार चौधरी, रंजीत गोस्वामी, दिनेश कुमार चौधरी, राजाराम, रवि शंकर, अमित दूबे, दिनेश कुमार, सुभाष, बाबूलाल, संजय, दीनदयाल, सुनील गुप्ता, योगेंद्र कुमार, राजू, अमर सहाय उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, गिरजेश चौधरी, राजू प्रसाद, राजदेव, काशीराम, घनश्याम यादव, सुग्रीव, राकेश कुमार, लवकुश, सूर्यप्रकाश मिश्र, लवकुश पाण्डेय और राजेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें