नवोदय में चयनित दीपक कुमार ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/चंद्रभान यादव

बर्डपुर, सिद्धार्थनगर

जनपद के बर्डपुर क्षेत्र के एक होनहार छात्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 में सफलता हासिल कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अलीगढ़वा के छात्र रहे दीपक कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। दीपक कुमार, महेंद्र चौधरी के पुत्र हैं और ग्राम पंचायत बर्डपुर नं. 1 पोखरभीटवा के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95 अंक प्राप्त किए हैं। वह वर्तमान में कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके हैं और अब उनका प्रवेश कक्षा छह में जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसी में होगा। दीपक की सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

साधारण परिवार से आने वाले दीपक के पिता अलीगढ़वा में किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच दीपक ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। दीपक की इस सफलता में उनके शिक्षक वीरेंद्र कसौधन का विशेष योगदान बताया जा रहा है। उन्होंने छात्र को निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक की उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। छात्र की इस सफलता से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें