शोहरतगढ़ में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने की बैठक, कई विन्दुओं पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

नवरात्रि पर्व एवं भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कमेटी के महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता द्वारा रविवार को मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गयी। बैठक समिति के अध्यक्ष नंदू गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदू गौड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तय की जा रही है। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

समिति के संरक्षक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम की भव्यता और सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है। बैठक में श्याम बाबा मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल मंदिर निर्माण को लेकर समिति की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं किया गया है।

बैठक का संचालन कमेटी के महामंत्री मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शिवपूजन वर्मा ‘भोलेनाथ’, किशोरी लाल, राजकुमार मोदनवाल, महाबीर वर्मा, शैलेन्द्र कौशल, दिलीप वर्मा, रंजीत मित्तल, अशोक दूबे, रामकुमार कसौधन, दिनेश कुमार, रामसेवक गुप्ता, अनूप कसौधन, बीरेंद्र गौड़, बीएन तिवारी, चंचल मित्तल, सुनील शर्मा, श्रवण पटवा, सर्वेश कुमार खेतान, पिंकू त्रिपाठी, महेश कसौधन, चिंटू भारती, रिंकू वर्मा, जीतेन्द्र पाण्डेय, रामकुमार कसौधन, दिनेश कुमार, रामसेवक कसौधन, दिनेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें