शोहरतगढ़- पकडिहवा गांव के किसान के बेटे ने नवोदय विद्यालय में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/दिनेश कुमार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के पकडिहवा गांव के एक किसान के बेटे ने नवोदय विद्यालय में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और सभी लोग उसे बधाई दे रहे हैं। पकडिहवा गांव निवासी आयुष यादव, जिनके पिता राकेश यादव एक साधारण किसान हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। सीमावर्ती गांव में रहने वाले राकेश यादव खेती-किसानी के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आयुष यादव पूर्व में चोडार चौराहा स्थित ग्लोरियस कान्वेंट स्कूल में कक्षा 5 के छात्र थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा कनौजिया ने बताया कि आयुष शुरू से ही विद्यालय के मेधावी छात्रों में शामिल रहा है और उसका प्रदर्शन हमेशा उत्कृष्ट रहा है। आयुष की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर है। ग्लोरियस कान्वेंट स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र आयुष यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा विद्यालय के डायरेक्टर ओम प्रकाश चौधरी को दिया है।

फोटो परिचय- नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र आयुष यादव को सम्मानित करते विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ।

Leave a Comment

और पढ़ें