द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र कुमार चौधरी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
नेपाल राष्ट्र के कपिलवस्तु क्षेत्र नंबरदृ3 से अभिषेक प्रताप शाह के पुनः सांसद निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा नेता श्याम जायसवाल अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ अभिषेक प्रताप शाह के आवास पहुंचे और उन्हें फूल-माला पहनाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिषेक प्रताप शाह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कपिलवस्तु क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर सुनील अग्रहरि (चेयरमैन, बढ़नी) ने भी अभिषेक प्रताप शाह को जीत की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और सफल जनसेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि शाह जी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में कई समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सुनील अग्रहरि, ध्रुव कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने अभिषेक प्रताप शाह को पुनः सांसद बनने पर शुभकामनाएं दीं है।




























