द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
रविवार को स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंदिर संचालन को लेकर नगर के वरिष्ठ जनों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसमें मंदिर की देख-रेख, पूजा-पाठ, रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व पदाधिकारी किशोरी लाल गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों में कुछ लोगों द्वारा मंदिर के संबंध में अभद्र टिप्पणियां कर नगर के हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया।

साथ ही कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा गुप्त तरीके से बैठक कर स्वयं ही पदों का चयन कर लिया गया, जबकि न तो नगर में सार्वजनिक घोषणा की गई और न ही नगर के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया गया। इसी मुद्दे को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि रामजानकी मंदिर शोहरतगढ़ नगर की शान है। पूर्व में मंदिर कमेटी और व्यवस्थापक पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, यहां तक कि सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर में बीयर बार और होटल बनाए जाने जैसी आपत्तिजनक बातें भी पोस्ट की गईं। इन आरोपों को लेकर पहले भी बैठक हुई थी, जिसमें रविकांत अग्रहरि को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था और निर्णय लिया गया था कि एक माह बाद यानी खरवास के बाद नई कमेटी का गठन कराया जाएगा। लेकिन 10 फरवरी को कार्यवाहक अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि द्वारा चुनाव नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की थीं, वे अब चुप हैं, जिससे पूरे हिंदू समाज की बदनामी हुई है। मंदिर की व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए ही यह बैठक बुलाई गई है। मंदिर कमेटी के पूर्व व्यवस्थापक रामसेवक गुप्ता ने कहा कि नगर के कुछ लोगों ने मंदिर कमेटी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन सार्वजनिक बैठक में वे अपने आरोपों को साबित नहीं कर सके। ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन उन्होंने न तो माफी मांगी और न ही चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें नंदू गौड़ को अध्यक्ष, राजेश अग्रहरी एवं सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार गुप्ता को महामंत्री, तथा अनूप गोस्वामी, दिनेश प्रजापति (सभासद) एवं कृष्ण कुमार अग्रवाल को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा श्रवण कुमार पटवा एवं धर्मेन्द्र चौधरी को मीडिया प्रभारी, महेश कसौधन, रंजीत कुमार मित्तल, सर्वेश कुमार खेतान, रामकुमार कसौधन एवं राजेन्द्र कुमार कांदू को मुख्य सदस्य बनाया गया। संरक्षक मंडल में शिवपूजन वर्मा भोलेनाथ, किशोरी लाल गुप्ता, संतोष पोद्दार, रामसेवक गुप्ता, सतीश कुमार मित्तल, महावीर वर्मा, दिलीप वर्मा, शैलेंद्र कौशल, रवि अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल, शरदेन्दु त्रिपाठी, जितेंद्र पाण्डेय एवं राममिलन चौधरी को शामिल किया गया। वहीं व्यवस्थापक के रूप में अनूप कसौधन व महेश कसौधन तथा सदस्य के रूप में बबलू गौड़, वीरेंद्र गौड़, रिंकू वर्मा, चंचल मित्तल, दद्दू तिवारी, नारायण वर्मा एवं सुरेश कसौधन को मनोनीत किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएगी तथा धार्मिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करेगी।




























