द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
आगामी 27 और 28 तारीख को बांसी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बानगंगा बैराज पर सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा और रणनीति तय की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों व समस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्षरत रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह किसान सम्मेलन किसानों की आवाज को मजबूती देने का प्रभावी मंच साबित होगा।
बैठक में शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह सहित मुरली मिश्रा, प्रदीप पथरकट, धीरेंद्र यादव, राममिलन भारती, रामसेवक लोधी, अखिलेश मौर्या, रामू यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी, हरिनारायन यादव, मनोज, आसिफ, हरिद्वार, सर्वेश जायसवाल, मुकुल, दिनेश, घनश्याम मिश्र, सुदामा, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, अजमत मलहू, रामदीन, सलीम इजहार, सूरज त्रिपाठी, राधेश्याम, रामसहाय यादव, मैनुद्दीन, अफजल, भगवान दास यादव, जवाहर यादव, जोखन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



























