शोहरतगढ़- श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।

मंगलवार को स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

ज्ञात हो कि श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मां दुर्गा, श्रीराम दरबार, भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की मूर्तियां स्थापित हैं वहीं मंदिर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर हनुमान जी, भगवान शिवशंकर एवं भगवान शनि देव का मंडप बना हुआ है, जहां श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक अपने नाम की अरदास लगाते हैं। मंदिर में नियमित रूप से मंदिर पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला द्वारा पूजन-अर्चन किया जाता है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और आरती में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर मंदिर पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला, टिंकू वर्मा, राधेश्याम पटवा, रामकुमार तिवारी, राकेश जायसवाल, शिव पूजन कसौधन, फूलचंद गुप्ता, शीतल उमर, चंदन वर्मा, मनोज गुप्ता, दिलीप वर्मा, बबलू गौड़, शिवकुमार रावत सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें