चिल्हिया चौराहे के सौंदर्यीकरण का कल यानी शुक्रवार को होगा भूमिपूजन, शहीद भगत सिंह के नाम से होगा विकसित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत 20.22 लाख रुपये की लागत से चिल्हिया चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य का भूमिपूजन आज प्रातः 10 बजे विधायक विनय वर्मा द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के तहत चौराहे को शहीद भगत सिंह चौराहे के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पहचान और भी सुदृढ़ होगी। विधायक विनय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य जनहित को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है और इससे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें