सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह की अगुवाई में फुटबॉल खिलाड़ियों में वितरण किया गया किट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल किट का वितरण किया गया। किट मिलने से खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को यदि किसी भी प्रकार के संसाधन या सुविधा की आवश्यकता होगी तो सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन और नगर पंचायत शोहरतगढ़ हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। वहीं सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देने के साथ ही शोहरतगढ़ को एक विकसित नगर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, केशव राम यादव, विवेक त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, पन्नू सरोज, अनिल कुमार मिश्रा, पप्पू यादव विनय सिंह, ज्वाला कौशल, राममिलन चौधरी, सदानंद उपाध्यक्ष, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें