द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित बाल अपचारी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर बाल अपचारी को न्यायालय भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मुकदमा संख्या 43/26, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस से संबंधित बाल अपचारी की तलाश की जा रही थी। सीओ मयंक द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीमें सक्रिय हो गयी। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव व टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्लाईवुड तिराहे के पास से बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से यूपी 55 एसी 2673 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल प्रभाकर यादव और कांस्टेबल रामकरन निषाद शामिल रहे।




























