मनरेगा बकाया, गैस संकट और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा ने साधा निशाना, कहा- ग्राम प्रधानों का दो वर्षों से मनरेगा का बकाया भुगतान नहीं कर पाई है सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • किसान, नौजवान व मजदूर सम्मेलन को लेकर पूर्व विधायक ने दी जानकारी, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी के साथ अनूप गोस्वामी की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय स्थित मेढ़वा चौराहे के पास रविवार को अंसारी हॉस्पिटल के बगल आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने पत्रकारों से प्रेस कांफ्रेंस कर सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार बढ़ा है। आरोप लगाया कि सरकार ग्राम प्रधानों का दो वर्षों से मनरेगा का बकाया भुगतान नहीं कर पाई है। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा योजना को खत्म करने पर तुली हुई है।


पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार दावा करती है कि देश और प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें हकीकत बयां कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, उसी दिन भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है। चौधरी अमर सिंह ने सांसद आदर्श गांव योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह वायदा केवल वायदा बनकर रह गया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में आयोजित किसान, नौजवान व मजदूर सम्मेलन में पार्टी के कई दिग्गज नेता और वक्ता शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें