आस्था का महासंगमः कलश शोभायात्रा के साथ शोहरतगढ़ के समय माता मेले का हुआ उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेयरमैन उमा अग्रवाल ने पूजन अर्चन के बाद किया मेले का उद्घाटन

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर से भिरंडा स्थित समय माता मंदिर तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शोभायात्रा का नेतृत्व श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नंदू प्रसाद गौड़ ने किया। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में भक्ति, उत्साह और धार्मिक वातावरण बना रहा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदू गोंड ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में शोहरतगढ़ के अति प्राचीन समय माता मंदिर में आयोजित मेले का विधिवत उद्घाटन एवं पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने नगरवासियों को चैत्र नवरात्रि और भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, नंदू गोंड, श्याम जायसवाल, कमलेश गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, अनूप कसौधन, मदन गौड़, सुरेश कसौधन, मनोज चौधरी, शिवरतन कनौजिया, मनीष श्रीवास्तव, राममिलन चौधरी, आनंद कसौधन, उमेश अग्रहरि (डब्लू), बबलू गौड़, अंकित गुप्ता, दिनेश कुमार, बैजनाथ, गौरव शर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, क़स्बा प्रभारी संतोष यादव, का प्रभाकर यादव, का दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें