पुलिस एवं जीआरपी की मुस्तैदी से पांच घंटे में बरामद हुई शोहरतगढ़ से लापता किशोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– सोशल मीडिया सूचना बनी मददगार

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

पुलिस की तत्परता और सक्रियता से घर से लापता हुई मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी को महज कुछ घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया गया। गुरुवार को किशोरी को सकुशल उसके स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य को लेकर पुलिस टीम की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।नगर पंचायत शोहरतगढ़ के छतहरी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय स्वाति पांडेय पुत्री भूपेंद्र पांडेय बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच किशोरी के गायब होने की सूचना इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित होने लगी, जिससे मामला पुलिस के संज्ञान में आया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई। साथ ही जीआरपी रेलवे के कंट्रोल रूम को भी सूचना देकर सहयोग मांगा गया। पुलिस की सतर्कता का ही परिणाम रहा कि बुधवार शाम करीब आठ बजे जीआरपी थाना गोंडा के निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने सूचना दी कि किशोरी सुरक्षित मिल गई है और उसे गोंडा जीआरपी थाने में रखा गया है। बताया गया कि किशोरी शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठ गई थी। जीआरपी को जानकारी होते ही ट्रेन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। किशोरी कक्षा 11 की परीक्षा दी है। एक सप्ताह से उसकी मासिक संतुलन ठीक नहीं है। उसकी कुशलता की खबर मिलते ही स्वजन और पुलिस ने राहत की सांस ली। गुरुवार दोपहर शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने किशोरी को उसके पिता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। इस दौरान स्वजन ने थाना प्रभारी नवीन सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, प्रभाकर यादव तथा जीआरपी गोंडा प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 thought on “पुलिस एवं जीआरपी की मुस्तैदी से पांच घंटे में बरामद हुई शोहरतगढ़ से लापता किशोरी”

Leave a Comment

और पढ़ें