- शोहरतगढ़ में गिग वर्कर्स के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, 50 से अधिक ने लिया हिस्सा
द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
मंगलवार को शोहरतगढ़ के एक निजी मैरेज हॉल में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एवं एनआईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गिग वर्कर्स के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रवि अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से आमजन, खासकर मेहनतकश वर्ग, डिजिटल और वित्तीय रूप से अधिक सशक्त बनेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से ऐसे कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।

एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर कुलदीप कुमार ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत की आदत विकसित करने, निवेश के जरिए धन वृद्धि, प्रभावी वित्तीय योजना, ऋण और बीमा की समझ, डिजिटल भुगतान तथा साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहले ठगी के मामले फर्जी कॉल, ओटीपी और लिंक के माध्यम से होते थे, लेकिन अब वीडियो कॉल और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से भी लोग शिकार बनाए जा रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

प्रशिक्षक राजकुमार गुप्ता, विनय कुमार तिवारी अजय कश्यप और मनीषा पटेल ने प्रतिभागियों को डिजिलॉकर एवं अन्य सरकारी योजनाओं के उपयोग और महत्व की जानकारी दी। साथ ही खर्च और बचत के संतुलन, धन प्रबंधन की बुनियादी अवधारणाओं तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें किसान, पेंटर, ड्राइवर और ट्रैक्टर मालिक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक प्रीति सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पर्सनल हाइजीन किट और प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इसके अलावा सुनील, अवनीश प्रताप और ने डिजिलॉकर खाता बनाने की प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. अल्ताफ और गुलाम शादिक अली का भी विशेष योगदान रहा।





























1 thought on “महिंद्रा फाइनेंस व एनआईआईटी फाउंडेशन ने गिग वर्कर्स को किया डिजिटल व वित्तीय रूप से जागरूक”
Turn your network into income—apply to our affiliate program!