शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तुलसियापुर स्थित शाकिरा स्कूल के छात्र शिवा यादव ने जवाहरलाल नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 44वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवा यादव बढ़नी ब्लॉक के ग्राम माधवापुर के निवासी हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मदत्त पाण्डेय ने बताया कि शिवा की सफलता शिक्षकों की मेहनत और छात्र की लगन का परिणाम है। प्रबंधक गुलाम रसूल, व्यवस्थापक शमशेर अली एवं उप प्रधानाचार्य अवधेश त्रिपाठी ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहीं शिक्षिका सविता यादव, सयमा खातून, गुड़िया तथा शिक्षक रजनीश, लोकेश, शिक्षक रामरतन, वेद प्रकाश सहित सभी शिक्षकगणों ने भी शिवा यादव को शुभकामनाएं दी है। विद्यालय परिवार ने छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




























