द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
मंगलवार को सी.ओ. मयंक द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त का रूट भारत माता चौक से शुरू होकर कृषक मंडल, शहीद बुधई स्मारक की गलियों से होते हुए दोबारा भारत माता चौक, वहाँ से गोलघर मेन रोड और राम जानकी मंदिर तक रहा। निर्धारित स्थान तक पहुंचने के बाद टीम वापस लौट गई। गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक स्थिति और स्थानीय माहौल का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी, कार्यवाहक थाना प्रभारी अवधेश कुमार पांडेय समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। अधिकारियों ने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति, सौहार्द व सहयोग बनाए रखने की अपील की।



























