— तिनछठी व रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गौरा में हुआ साड़ी वितरण कार्यक्रम
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
तिनछठी एवं रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के मंडल कठेला अंतर्गत सेक्टर गौरा में मातृशक्ति के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम जायसवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने सहभागिता की।

शक्ति केंद्र संयोजक परशुराम यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान श्याम जायसवाल ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। माताओं-बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बीच मिले स्नेह और आशीर्वाद से वह अभिभूत हैं। महिलाओं के चेहरे पर खुशी उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय पल रहा।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाली माताओं-बहनों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मातृशक्ति का सम्मान उनका संकल्प है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच रहने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलसिंगार दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक पुरुषोत्तम जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शेषमणि मिश्रा, रामतेज विश्वकर्मा, दशरथ यादव, बाबूलाल, रामकुबेर समेत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
































