वि०स० चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग किया मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

—पीडीए पंचायत में बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में तहसील के निकट स्थित प्रेम मैरिज हाल में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पीडीए समाज के लोगों को एकजुट कर पार्टी के पक्ष में कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि गांव के बूथ और सेक्टर मजबूत होने से चुनाव में सफलता हासिल की जा सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पीडीए समाज के लोगों को एकजुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने बूथ के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांव में पांच-पांच नए परिवारों को जोड़कर उन्हें संगठन से जोड़ने और बूथ को मजबूत करने के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी को अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा।

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ब्लॉक, थाना और तहसील स्तर पर कामकाज को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याओं का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। पीडीए पंचायत के दौरान विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 बूथों के कार्यकर्ताओं को बूथवार मतदाता सूची एवं पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान किया गया। साथ ही मतदाता सूचियों में दर्ज त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक प्रयास करने का आह्वान किया गया, ताकि कोई पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। बैठक में प्रधान शिवशंकर चौधरी, लालजी चौधरी, रामचंद्र चौधरी, दान बहादुर चौधरी, यार मोहम्मद प्रधान, मनोज मित्तल, फतेह मोहम्मद, करम हुसैन, आशीष चौधरी, दिनेश चौधरी, रामदेव यादव बीडीसी, सीताराम चौधरी, रामदास चौधरी प्रधान, नंदकिशोर चौधरी, अवनेन्द्र चौधरी, रामफेर निषाद, गाजू चौधरी, डॉ. कृष्णा पटेल, उदयराज चौधरी, रामदीन यादव, राजेंद्र यादव, मनोज कुमार सभासद, सर्वजीत, अतीकुर्रहमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें