द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा के साथ धर्मेन्द्र चौधरी की रिपोट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले शोहरतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर सभी सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति (एफ.आर.एस.) एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण बिरोध प्रदर्शन किया है। वरिष्ठ सचिव रामस्वरूप गुप्ता की अगुवाई में वरिष्ठ सचिव राम सिंह, प्रभारी एडीओ (पं०) एवं सचिव कुंवर कन्नौजिया, सचिव अजय भारतीया, सचिव कामेश्वर मिश्र, सचिव गौरव श्रीवास्तव, सचिव संदीप सरोज आदि ने हाथ में काली पट्टी बांधकर बिरोध दर्ज कराते हुए कहा कि शासनादेशानुसार 3 नवंबर से लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वर्तमान परिस्थितियों में अव्यावहारिक है।

तकनीकी समस्याओं और फील्ड परिस्थितियों के कारण यह प्रणाली शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करने की जरुरत है। वरिष्ठ सचिव अजय भारतीया ने भी बताया कि 1 से 4 दिसंबर तक सभी पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज करेंगे। तो वहीं 5 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक संगठन के बैनर तले धरना–विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सभी सचिव ब्लॉक के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ देंगे। साथ ही 10 दिसंबर से सचिव इंजन चालित वाहनों से क्षेत्र भ्रमण नहीं करेंगे और शासन द्वारा निर्धारित 200 रुपये साइकिल भत्ते के आधार पर केवल सार्वजनिक परिवहन (टेम्पो/बस) का ही प्रयोग करेंगे।




























