द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा के साथ धर्मेन्द्र चौधरी की रिपोट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ तहसील सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन.की अध्यक्षता तथा एसडीएम विवेकानंद मिश्र के मौजूदगी में वीएलओ की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीएम को अवगत कराया गया कि तहसील क्षेत्र में SIR कार्य का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है।

इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं वीएलओ के कार्य सराहना की है।

इस दौरान उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया। डीएम ने सम्बंधित को निर्देश देते हुए कहा कि सभी वीएलओ शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन का कार्य को पूर्ण करें। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, नायब तहसीलदार महमूद अंसारी, सुपर वाइजर सुनील सिंह, लेखपाल अध्यक्ष आशीष संगम आदि मौजूद रहे।




























