शोहरतगढ़- SPPG कॉलेज में हॉकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/ श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शनिवार को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों रानी लक्ष्मीबाई एवं स्वामी विवेकानंद के संयुक्त तत्वावधान में भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिन्होंने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, उनके खेल कौशल एवं खेलों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, टीम वर्क को प्रोत्साहित करना तथा मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों को आत्मसात करना रहा। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार सिंह द्वारा किया गया। साथ ही कहा कि विजेताओं को आगामी समारोह में प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता महाविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

इस दौरान डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ राम किशोर सिंह, डॉ सत्यनारायण दास, इंद्रदेव वर्मा, डॉ शिष्टपाल सिंह, अश्वनी सिंह, शमशिरुल इस्लाम के साथ विद्यालय की हर्षिता, सुजीत, नेहा, राजकमल रजत, खुशी पाण्डेय, सबा, शिवांगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें