उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने आनन्द प्रकाश कसौधन, महामंत्री रामकिशोर उमर। व्यपारियों के हित की लड़ाई को लेकर शोहरतगढ़़ में एक और नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़़, सिद्धार्थनगर

स्थानीय नगर पंचायत स्थित प्रेम मैरिज हाल के सभागार में रविवार देर सायं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष अजय कसौधन की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में नगर के व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने नई टीम की घोषणा की।

इस दौरान अध्यक्ष के रूप में आनन्द प्रकाश कसौधन, व्यापार मण्डल प्रभारी शिव प्रसाद वर्मा (पूर्व चेयरमैन न.पं. शोहरतगढ़), वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, उपाध्यक्ष प्रगति पाण्डेय, उपाध्यक्ष पवन कसौधन, उपाध्यक्ष नन्दू गौड़, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, महामंत्री रामकिशोर उमर, कोषाध्यक्ष सन्तोष बंका, मीडिया प्रभारी सरताज आलम, मीडिया पियूष सिंह, संरक्षक राजेन्द्र रुंगटा (नीलू), लक्षमीकान्त गुप्ता, टिंकू वर्मा, संजय कसौधन के नाम की घोषणा के बाद सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन ने कहा कि राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने व्यापारियों से एक-दूसरे से जुड़े रहकर समाज में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान कई व्यवसायियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार संगठन शोहरतगढ़़ चयन के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हृदय राम वर्मा, अध्यक्ष सदर (सिद्धार्थनगर) शिवदत्त अग्रहरी, महामंत्री सदर (सिद्धार्थनगर) नीरज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सदर (सिद्धार्थनगर) तनवीर अहमद, अर्जुन कसौधन, अशोक श्रीवास्तव, बबलू गौड़, सन्तोष बंका, संजीव पाण्डेय, देवेश वर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार, राधेश्याम कान्दू, शिव शक्ति शर्मा, आशीष कौशल, गजेन्द्र जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, रामदास पटवा, श्यामू लाट, हर्षित सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें