– एक्सीयन बिजली के नहीं आने पर जिलाधिकारी ने उनके एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
– जमीनी स्तर पर चल रहे योजनाओं को देखने और लोगों से डायरेक्ट फीडबैक लेने के लिए हम लोग यहां पर आए है- डीएम, सिद्धार्थनगर
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० एकडेगा भावपुर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में गांव की समस्या गांव में समाधान करने की मंशा को लेकर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में आज एकडेगा भावपुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें जमीनी स्तर पर चल रहे योजनाओं को देखने और लोगों से डायरेक्ट फीडबैक लेने के लिए हम सभी जिला स्तरीय अधिकारी यहां पर आए है। लोगों से फीडबैक लिया गया है। गांव के कुछ लोगों की बिजली की समस्या है और जल जीवन मिशन अंतर्गत कुछ लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों के समस्याओं देखने के साथ उसके निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, एस.आई.आर. मतदाता सूची, फॉर्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जिला स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। एक्सीयन बिजली के नहीं आने पर उनके एक दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया गया है। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को लेकर कहा कि जो अधिकारी चौपाल कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं उन्हें नोटिस दी जाएगी ताकि शासन के मंशा के अनुसार वे चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित हो और लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा सके।

कार्यक्रम को सी.एम.ओ. डॉ रजत चौरसिया, पीडी ज्ञानेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सतीश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला क़ृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एक्सियन जल निगम, डीसी एन.आर.एल.एम., जिला पंचायत राज अधिकारी, सीडीपीओ संदीप श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रश्म एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. व सी.एम.ओ. डॉ रजत चौरसिया ने गांव की गीता पत्नी सूरज, सुनीता पत्नी सुनील व फातिमा पत्नी अब्दुल हकीम की गोद भराई रश्म अदा की तो वहीं गांव के राम पुत्र राकेश, साहेबा पुत्री बकरीदन, अब्दुल हकीम पुत्र मोहम्मद हकीम को अन्नप्राशन कराकर उनके उत्तम स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनायें दी।

इस दौरान बीडीओ चन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी एडीओ (पं०) कुंवर कन्नौजिया, सचिव संदीप सरोज, सचिव राम सिंह, सचिव अजय भारतीया, सचिव रामस्वरूप गुप्ता, सचिव निशा श्रीवास्तव, सचिव गौरव श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रेखा यादव, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, प्रधान अजय मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान, प्रधान अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।




























