शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० कौवा एवं सीतारामपुर में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, निस्तारण का दिया भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० कौवा एवं ग्रा०पं० सीतारामपुर में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल लगाया गया। कौवा में चौपाल की अध्यक्षता प्रभारी सचिव रामस्वरुप गुप्ता ने की तो वहीं सीतारामपुर में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सचिव गौरव श्रीवास्तव ने की।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।

चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के सजी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया। जी राम जी योजना की विशेषताओं को लेकर अधिकारियों ने बताया कि पूर्व योजना नाम मनरेगा में 100 दिनों की रोजगार गारंटी थी, जबकि जी राम जी में 125 दिनों की रोजगार गारंटी है। मनरेगा में केवल रोजगार पर फोकस था, जबकि जी राम जी में ग्रामीण विकास और जल संरक्षण पर भी फोकस है। मनरेगा में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी थी, जबकि जी राम जी में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और जीपीएस आधारित अटेंडेंस जैसी सुविधाएं हैं। इसमें सिंचाई, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, वृक्षारोपण और जल-स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जो ग्रामीण बुनियादी ढांचे को और मजबूत करती हैं।

इस दौरान कौवा गांव में प्रभारी सचिव रामस्वरुप गुप्ता, ग्राम प्रधान सोनमती, प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार चौरसिया, अमन शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, नीलम सिंह, खजांची प्रसाद, राज बहादुर व सीतारामपुर गाँव में प्रभारी सचिव गौरव श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अब्दुल रसीद, रोजगार सेवक लवकुश तथा गांव के महेन्द्र श्रीवास्तव, मशहूर आलम, राजकुमार, भोला गुप्ता, जैसराम, राजेन्द्र, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद रहे तो वहीं चौपाल कार्यक्रम में अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नदारत रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें