https://www.facebook.com/share/v/14Ue5LZ1tb5/
– शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत दहियाड़ के राजस्व गाँव लौसा व ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
द खबर टाइम्स/राकेश बाबा के साथ श्रवण पटवा की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दहियाड़ के राजस्व गाँव लौसा व ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दहियाड़ में चौपाल की अध्यक्षता बीडीओ चन्द्रभूषण तिवारी ने की तो वहीं महदेवा नानकार में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सचिव अजय भारतीया ने की।

इस दौरान ग्रामीणों को पेंशन, पीएम आवास, मनरेगा, व्यक्तिगत शौचालय, रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी।

इस दौरान दहियाड़ गाँव में बीडीओ चन्द्रभूषण तिवारी, सचिव गौरव श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ कुंवर कन्नौजिया, ए.पी.ओ. अरुण कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि पिंटू पटेल व महदेवा नानकार गाँव में प्रभारी सचिव अजय भारतीया, ग्राम प्रधान राममिलन चौधरी, रोजगार सेवक गिरजेश चौधरी, पंचायत सहायक दीपक वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की मालती, अंकिता, विद्यावती, माया सहित गाँव के शिवचंद रव्वाब अली, हनुमान, राममिलन, सीताराम, रामतेज, कृष्णनाथ आदि मौजूद रहे।





























