https://www.facebook.com/share/r/1DbVnnCV22/
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
चिल्हिया–शोहरतगढ़ के बीच पड़ने वाले गौहनिया समपार फाटक पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालांकि दोनों तरफ बाइक सवार होने के कारण कोई घटना नहीं घटी। घटना शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को सुबह लगभग 09:08 बजे की है। ट्रेन के आने के बाद भी समपार फाटक समय पर बंद नहीं किया गया, जबकि उसी दौरान गोरखपुर–बहराइच स्पेशल ट्रेन (05131) तेज रफ्तार से वहां से गुज रही थी। चिल्हिया थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी सर्वेश मिश्रा पुत्र हरिहर मिश्रा घटना का वीडिओ बनाकर सोशलमिडिया पर पोस्ट कर अपनी आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि फाटक खुले होने के कारण सड़क के दोनों ओर से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालक बाल-बाल बच गए। साथ ही यह भी बताया कि ट्रेन के गुजरते समय पटरी पर लगी लाल झंडी भी ट्रेन की चपेट में आकर उड़ गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों ने गेटमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और समपार फाटक की निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

https://www.facebook.com/share/r/1DbVnnCV22/



























