रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए साइकिल सवार युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स / श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक साइकिल सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार, मृतक लालबाबू चतुर्वेदी (34) पुत्र बलराम चतुर्वेदी, निवासी ग्राम मड़वा, शुक्रवार सुबह साइकिल से अपने रिश्तेदार के घर संतोरा जा रहे थे। गौहनिया के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय उनकी साइकिल ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया कि मृतक अविवाहित थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें