अपार आईडी सृजन में लापरवाही पर शोहरतगढ़ क्षेत्र के 13 विद्यालयों को अंतिम चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एस.डी.आई. शोहरतगढ़ संजय कुमार ने मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की चेतावनी

 

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

 

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) शोहरतगढ़ क्षेत्र के उन विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है, जहां नामांकित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष अपार (APAAR) आईडी का सृजन अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार ने ऐसे विद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए समय रहते कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ब्लॉक संसाधन कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को की गई समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालय विभागीय निर्देशों के अनुरूप अपार आईडी सृजन का कार्य नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अब भी अपार आईडी से वंचित हैं।

जिन विद्यालयों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई उनमें उदय प्रताप इंटर कॉलेज गोपालगंज खुरहुरिया, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, सेंट थॉमस स्कूल शोहरतगढ़, सावित्री देवी पब्लिक स्कूल गौहनिया, जीवन ज्योति आदर्श शिक्षा संस्थान रमवापुर खास, न्यू पब्लिक स्कूल महमुदवा ग्रांट, कृष्ण शिशु विद्यालय जूनियर हाई स्कूल शोहरतगढ़, सरस्वती रामरतन पब्लिक स्कूल, दिनेश सिद्धार्थ इंटर कॉलेज चिल्हिया, सेठ राम कुमार खातान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल चोड़ार, जय गुरुदेव बाल विद्या मंदिर सहित कुल 13 विद्यालय शामिल हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 27 जुलाई 2026 को पुनः समीक्षा की जाएगी। यदि उस समय भी संबंधित विद्यालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो उनके विरुद्ध विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण (Recognition Withdrawal) की कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे अपार आईडी सृजन का कार्य तत्काल पूर्ण कराते हुए विभागीय आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें