बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य- संजय कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शुक्रवार को शिवपति इण्टर कॉलेज सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बुनियादी साक्षरता और शिक्षा के सार्वभौमिकरण, बच्चों को बुनियादी शिक्षा बेहतर बनाने के लिए हमारा आंगन, हमारे बच्चे (उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ अंतर्गत क्षेत्र के आंगनबाड़ी कोलोकोटेड स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर तीन से छः साल तक के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, पठन-पाठन आदि पर चर्चा किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र के चालीस निपुण बच्चों को सम्मानित भी किया गया।


मुख्य अतिथि शिवपति इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन कर नौनिहालों का भविष्य संवार सकते हैं। बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से बुनियादी शिक्षा को मजबूती हासिल होगी। बीइओ संजय कुमार ने कहा कि उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और अभिभावकों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निपुण लक्ष्यों और मूलभूत साक्षरता के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम में बुनियादी शिक्षा, शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति, निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति तथा प्री प्राइमरी शिक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जन जागरुकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने किया। इस दौरान रामविलास यादव, मनोज यादव, लालजी यादव, कुरान है प्रवीण यादव, अशोक कुमार, संजीव राम, अम्बरीश श्रीवास्तव, मोहम्मद नैयर सिद्दीकी, दीपक वर्मा, विनीत मिश्रा, हाजरा खातून, जोहरा खातुन, सरिता, गीता, अंजलि, राधिका सुनीता, शशिबाला, सीमा श्रीवास्तव, प्रमिला, ज्योति विश्वकर्मा, लक्ष्मी, अंजू,आनंद प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें