गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शुक्रवार को शिवपति इंटर कॉलेज सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एसएमसी के कर्तव्य, दायित्व व अधिकार आदि बिंदुओं पर चर्चा किया गया।


शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, कर्तव्य, दायित्व, निपुण भारत मिशन, विद्यालय विकास योजना आदि विषयों पर प्रशिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह व संदीप ने जानकारी साझा किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के जरिये विद्यालयों के संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। एसएमसी व अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय रुचिपूर्ण वातावरण का सृजन बेहतर किया जा सकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नामांकन और ठहराव आदि को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए समुदाय व एमसी का सहयोग आवश्यक है।

इस दौरान विक्रम प्रसाद यादव, रामविलास यादव, प्रवीण यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, अवधेश सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार, अतिउल्लाह, अमरेश कुमार, दीनदयाल, निसार चौधरी, दीपक वर्मा, सरिता यादव, विनीत मिश्रा, मधुलिका खरे, परमानंद श्रीवास्तव, जीत बहादुर चौधरी, राजकुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, संजीव राम, प्राची त्रिपाठी, अब्दुल वफा, अजय गुप्ता, फजलुर रहमान, राजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें