- https://youtu.be/bjDqWI0cbnw
- कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई न करें भेद भाव – डॉ ए के आज़ाद
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शुक्रवार को शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ ए. के. आज़ाद ने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त करने के लिए आशा कार्यकत्री सहित अधीनस्थ कर्मियों को विकसित भारत अभियान के तहत लोगों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नही छोडेगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेगें। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनो का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेद भाव नहीं करेगें और ना ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देगें। हम सभी कलंक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिषुणता के लिए भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा लेते है। इस दौरान अधीक्षक डॉ ए. के. आजाद, सुरेंद्र पाल, गंगाधर दूबे, मालजी शर्मा, सतीश कुमार, आशा इंद्रावती, मंजू त्रिपाठी, संगीता, सुनीता आदि मौजूद रहे।




























