डीडीओ एवं डी.सी. मनरेगा ने सुनी मकड़ौर गाँव में ग्रामीणों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में डीडीओ सतीश सिंह एवं डी.सी. मनरेगा सन्दीप सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

https://youtu.be/3k7LbOZZmBQ

The Khabar Times

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मकड़ौर के टोला पतियापुर गाँव में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने की मंशा को लेकर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. की गैरमौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह एवं डी.सी. मनरेगा सन्दीप सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीडीओ सतीश सिंह एवं डीसी मनरेगा संदीप सिंह का ग्राम प्रधान उर्मिला देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता ने उन्हें बुकें देकर स्वगात किया। कार्यक्रम को लेकर डी.डी.ओ. सतीश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिससे कि गांव के लोगों की समस्याओं का गांव में ही समाधान किया जा सके।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, जिला पूर्ति विभाग से राशन कार्ड आदि, समाज कल्याण द्वारा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला (विधवा) एवं दिव्यांग पेंशन, सामूहिक विवाह, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सामुदायिक शौचालय समेत व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन से मिलने वाली सुविधाएं एवं विभिन्न योजनाएं। रवि, खरीफ एवं जायद की फसलों की वुवाई से पूर्व मिलने वाले पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मेर रजिस्ट्री आदि सहित पराली प्रबंधन यानी खेती किसानी से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभ-हानि की जानकारी दी गयी। साथ ही पशु पालक विभाग ने टोल फ्री नंबर 1962 देते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को डी.सी. मनरेगा सन्दीप सिंह, डीडी (एजी) राजेश कुमार, बीडीओ चन्द्र भूषण तिवारी ने भी सम्बोधित किया।

प्रभारी एडीओ (पं०) सचिव कुंवर कन्नौजिया, ए.डी.ओ. समाज कल्याण प्रमोद कुमार माझी, सी.डी.पी.ओ. अभय प्रताप सिंह, सचिव राम सिंह, सचिव अजय कुमार भारतीया, सचिव गौरव श्रीवास्तव, सचिव सन्दीप सरोज, सचिव कुंवर कन्नौजिया, मनरेगा जेई पियूष मिश्रा, मनरेगा जेई शिवपूजन चौधरी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ राकेश कुमार गुप्ता, सतीश चन्द्र, अवधेश सिंह, राजीव सिंह, श्रीधर शर्मा, लवकुश मिश्रा, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, उत्तमा सोनी एच.पी. गैस के प्रोपराइटर राजेश कुमार आर्या, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें