शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बगुलहवा में चौपाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  •  प्रभारी अधिकारी सचिव राम स्वरुप गुप्ता की अगुवाई में सम्पन्न हुआ गांव की समस्या गांव में समाधान का चौपाल कार्यक्रम
  • https://youtu.be/kcFQ5WASz8M

The Khabar Times/ Anoop Goswami
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बगुलहवा में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी अधिकारी सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

चौपाल कार्यक्रम में शामिल आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा, ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन, रोजगार सेवक घनश्याम यादव, पंचायत सहायक रशीदा खातून, सफाई कर्मचारी इंदल चौधरी, सुरेमन, सैयदा खातून, जोहरा खातून, महिबुल्ला, गुलहसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें