- बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर नसीम अहमद खान ने आज के मैच का किया उद्घाटन
द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में गुरुवार का मुकाबला गोरखपुर व देवरिया के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर नसीम अहमद खान ने किया। उन्होंने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें उत्साहित किया।

गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। देवरिया की तरफ से आशीष यादव ने 64 विवेक सिंह ने 24 शाकिर अली ने 18 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर की तरफ से अनुराग व शिवम ने दो दो आदित्य संदीप ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट होकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। गोरखपुर की तरफ से अंकुर ने 30 आर्यनसिंह 22 आनंद दुबे ने नार्बा 24 रनों का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से आकाश दो, सुजल ने दो ,विवेक ने एक व शाकिर अली ने एक विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गोरखपुर के अनुराग यादव को दिया गया।

इस दौरान सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चंदन पांडे, वकील खान बाबूजी अंसारी, श्याम सुन्दर चौधरी, श्याम सुन्दर चौधरी सहित अंपायर राहुल सिंह व सत्येंद्र सिंह, कॉमेंटेटर अनवर सिद्दी, स्कोरिंग विशाल यादव और विशाल मौर्य मौजूद रहे तथा लाइव टेलीकास्ट अजय के द्वारा किया गया।



























