शोहरतगढ़- प्रा.वि. नकथर में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन की गतिविधियों पर हुआ चर्चा

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय नकथर में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नोडल शिक्षक संकुल पप्पू यादव की अध्यक्षता वाले शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन की गतिविधियों पर चर्चा हुआ । नोडल शिक्षक संकुल पप्पू यादव ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना निपुण भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। कहा कि स्कूलों में बच्चों के नामांकन और ठहराव में अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। कम्पोजिट विद्यालय लेदवा के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने कहा कि शासन द्वारा बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।


बच्चों को नियमित स्कूल पढ़ाई के लिए अभिभावक अवश्य भेजें। बेहतर शिक्षा व्यवस्था संचालन के लिये समुदाय का सहयोग अपेक्षित है। चौपाल में निपुण भारत मिशन के लक्ष्य, विद्यालय कायाकल्प, पठन पाठन सुविधा और बच्चों के नामांकन आदि पर व्यापक रूप से चर्चा किया गया।चौपाल में नोडल शिक्षक द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह को सम्मानित किया गया। शिक्षा चौपाल में नोडल शिक्षक संकुल पप्पू यादव, एसएमसी अध्यक्ष राम विलास यादव, ग्राम प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद, बिंदू, प्रतिभा, केशव, लक्ष्मीबाई, संजय विश्वकर्मा, अमरेश कुमार, मनमोहन, पवन कुमार, बजरंगी लाल, वीरेंद्र यादव, रणजीत चौधरी, किशलावती, संगीता, अर्चना पंकज जायसवाल आदिसहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, जनप्रतिनिधि व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें