अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शि० मंच) अनिल चौधरी ने शोहरतगढ़ वि0स0 के परसा देवाईचपार में किया जनसंपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

गुरुवार को अपना दल (एस) प्रदेश सचिव (शि० मंच) अनिल चौधरी ने परसा देवाईचपार में जनसंपर्क के दौरान आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद करते हुए अपना दल (एस) की नीतियों, जनकल्याणकारी सोच और संगठन की दिशा पर चर्चा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हुआ कि जनता मुद्दों पर आधारित राजनीति चाहती है।

जनता के साथ, जनता के लिए अपना दल (एस) का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। यह भी कहा कि पार्टी का फोकस कमजोर, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और विकास पर है, जिसमें महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं का उत्थान और सभी वर्गों के लिए भेदभाव-रहित समान अवसर सुनिश्चित करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें