शोहरतगढ़ प्रा0वि0 छतहरी में तैनात शिक्षिका के असामयिक निधन से शोक की लहरः शिक्षिका सपना रानी को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छतहरी में तैनात सहायक अध्यापिका सपना रानी का सोमवार सुबह करीब आठ बजे असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सपना रानी मूल रूप से जनपद कन्नौज की निवासी थीं। शिक्षिका के निधन पर बीआरसी शोहरतगढ़ परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने सपना रानी के असामयिक निधन को शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव, मनोज यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, तुलसीराम, गायत्री देवी, कृपा शंकर त्रिपाठी, रामविलास यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, अमरेश कुमार, सुशील सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, आनंद गौड़, सुरेंद्र प्रसाद, राकेश राज, पप्पू सिंह, राकेश कुमार नायक, घनश्याम, शैलेन्द्र चौधरी, मनमोहन, राहुल, शिवशंकर यादव, पवन चौरसिया, विनोद कुमार, अमित कुमार चौधरी, स्वाती वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, सुग्रीव यादव, रेनू मद्धेशिया, विजय बहादुर, सरिता यादव, बजरंगी, रेखा पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, कल्पना सरोज, रानी, कुसुम यादव, केशव राम यादव, अवधेश पाल, नागेन्द्र कुमार, अश्विनी शुक्ला, राधेश्याम वर्मा, प्रदीप कुमार, अरविंद चतुर्वेदी, बजरंगी लाल, लखन्द्रराम, राकेश जायसवाल, रामानंद पाण्डेय, कृष्ण गोविन्द चौधरी, शिवनाथ, पृथ्वी पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें