शोहरतगढ़- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर सीओ मयंक द्विवेदी ने समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • प्रभावी चेकिंग और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने सर्किल के सभी थानों पर गठित सीसी टीमों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में थाना शोहरतगढ़, ढेबरुआ, कठेला समय माता एवं चिल्हिया की सीसी टीमों के प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई तथा दुर्घटना नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सीओ मयंक द्विवेदी ने सभी टीमों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीसी टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। साथ ही अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें