बूथों पर उपस्थित रहकर एसआईआर कार्य करेंगे सभी बी.एल.ओ.- गौरव श्रीवास्तवए उप जिला निर्वाचन अधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 22 फरवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 4ः30 बजे तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिन अर्ह नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाया है, वे अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर आवश्यक प्रपत्र भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार इस विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची एवं आवश्यक प्रपत्रों के साथ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे, जिससे नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जा सकें।इसके अतिरिक्त सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष अभियान दिवस को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने मताधिकार को सुरक्षित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।

Leave a Comment

और पढ़ें