शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० कोटिया दीगर एवं परसोहिया नानकार में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनी समस्याएँ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० कोटिया दीगर एवं ग्रा०पं० परसोहिया नानकार में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल लगाया गया। कोटिया दीगर में चौपाल की अध्यक्षता सचिव कुंवर कन्नौजिया ने की तो वहीं परसोहिया नानकार में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सचिव सन्दीप सरोज ने की।


चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। बी.एल.ओ. बीरेंद्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) को लेकर जानकारी दी। इसके साथ ही चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के सजी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया।


इस दौरान कोटिया दीगर गाँव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में राम नेवास, रोजगार सेवक बाबू लाल आदि मौजूद रहे तो वहीं परसोहिया नानकार गाँव में प्रधान प्रतिनिधि जावेद अहमद, फिरोज खान, पंचायत सहायक प्रियंका जायसवाल, रोजगार सेवक बीरेंद्र यादव, इंद्रजीत पासवान, रहमत अली, अल्ताफ, बबलू, साबिर, मुबारक, ज़रीना, अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे और अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नदारत रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें