होली-रमजान त्यौहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्टए एसडीएम व सीओ ने जुलूस मार्ग पर किया पैदल गस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

आगामी होली-रमजान आदि त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कस्बे में जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम जनमानस से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


शुक्रवार को विवेकानंद मिश्रा (उपजिलाधिकारी) एवं मयंक द्विवेदी (क्षेत्राधिकारी) ने स्थानीय पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में निकलने वाले जुलूस मार्ग टाउन एरिया, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली, पुलिस पिकेट आदि मार्गो पर पैदल गस्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष नन्दू गौड़, अल्ताफ हुसैन, का. दिनेश यादव, का. प्रभाकर यादव, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, शानि कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें