शोहरतगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत टेकनार एवं पकड़ी में हुआ ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • गाँव की समस्या गाँव में समाधान हेतु आयोजित हुआ चौपाल कार्यक्रम
  • गाँव में पेंशन, आवास, सार्वजनिक नाली एवं रोड निर्माण का उठा मुद्दा

द खबर टाइम्स/दिनेश कुमार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत टेकनार एवं पकड़ी में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने की मंशा को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टेकनार में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव राम सिंह तो वहीं पकड़ी में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव लाल चन्द चौधरी ने की।


चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के सजी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया।


इस दौरान टेकनार में सचिव सिंह, ग्राम प्रधान शिवजती सिंह, ग्राम पंचायत मित्र सुनील सिंह, सफाईकर्मी महेश कुमार व पकड़ी में सचिव लाल चन्द चौधरी ग्राम प्रधान वहींदा खातून, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल अजीज, पंचायत सहायक किरण यादव, सफाईकर्मी सालिबा खातून, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें